You are here
BBW का मंथन जहां महिलाओं का है पूरा सम्मान: अमिता Bihar India 

BBW का मंथन जहां महिलाओं का है पूरा सम्मान: अमिता

पटना मंथन में अनगिनत विषयों पर चर्चा हुई। इनमें दहेज न लेने और देने के अलावा विधवा विवाह समेत बहुतेरे सामाजिक सुधार के विषय थे।

अमिता शर्मा/रांची

पटना-मंथन को याद कर आज भी मेरा मन रोमांचित हो उठता है। 18 दिसम्बर 2016 को मैं अपने पति डॉ. हरेन्द्र कुमार शर्मा के साथ बहुत ही उल्लास के साथ पटना गई थी। वाटिका होटल में आयोजित मंथन में सभी चेहरे जाने पहचाने ही थे। हो क्यों न, हम सभी आखिर BBW के सदस्य ही तो हैं। वहां मुझे मंच पर आकर बोलने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। BBW की खासियत है, महिलाओं को पूरा सम्मान। यहां न कोई अमीर, न कोई गरीब, सभी एक समान। वहां मैं पटना से ही आई पूनम ज्योति जी, विनीता जी, प्रियंकाजी, मुजफ्फरपुर से आई सरिता शर्माजी, गोरखपुर से आई अंजना शर्माजी, चेन्नई से सुमनजी, पठानकोट से आई प्रार्थनाजी, बंगलोर की रंजनाजी सभी से मिलने का सुखद एहसास आज तक महसूस करती हूं। वो पूरा दिन कैसे बीत गया पता ही नही चला।
 
पटना मंथन में अनगिनत विषयों पर चर्चा हुई। इनमें दहेज न लेने और देने के अलावा विधवा विवाह समेत बहुतेरे सामाजिक सुधार के विषय थे। गंभीर विषयों पर चर्चा के बाद अजित अकेला जी की रहनुमाई में गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ। हम अवाक थे कि समाज में इतने अच्छे गायक और गायिका हैं।
 
देखते ही देखते एक साल बीत गया, दूसरे मंथन का एलान हुआ। सौभाग्य से झारखंड की राजधानी राँची शहर को चुना गया। यह शहर हर लिहाज से मंथन के लिए एकदम उपयुक्त है। संयोगवश आयोजन समिति में मैं एकमात्र महिला सदस्या हूँ। यहां तैयारियां जोर-शोर चल रही है। देखते ही देखते निबंधन की समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है क्योंकि अब यह संख्या 300 से ऊपर जा चुकी है। क्षमा चाहती हूँ, उनसे जिनका निबंधन अब चाहकर भी नही हो सकता। टीम के सभी सदस्यों से गुजारिश रहेगी कि राँची को मंथन के लिए अगले साल भी चुना जाए और संख्या 500-1,000 सदस्यों की हो ताकि कोई न छूटे।
Comments on facebook group: 
Roy Tapan Bharati: पटना मंथन पर पढ़कर मन हर्षित हुआ। संयोग देखिए कि अगला मंथन आपके ही शहर में हो रहा जहां आप दोनों आयोजक भी हैं…
 
Deorath Kumar: पटना मंथन की  सुनहरी यादें…
Anjana Sharma: सुनहरी यादें ,,,,,,,,रांची मंथन की शुभकामना के साथ।
Suman Rai: आयोजन समिति में एकमात्र महिला सदस्य होने के नाते आप पे जिम्मेदारी भी बहुत है। आप को रांची मंथन के लिए ढेरो शुभकामनाएं …

Related posts

Leave a Comment